A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मोबाइल चोरी का खुलासा,शातिर आरोपी मोबाइल सहित गिरफ्तार

IMG 20260424 WA01172सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 22.04.2026 को फरियादिया कुमारी आशी घोषी (उम्र 19 वर्ष) निवासी गरई गाता मंदिर के पास, रविशंकर वार्ड मोतीनगर द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी चचेरी बहन सौम्या घोषी के साथ स्कूटी से गांधी चौक वार्ड स्थित अपनी सहेली वैष्णवी गुप्ता के घर गई थीं। स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर दी गई थी तथा सौम्या घोषी द्वारा अपना आई-क्यू कंपनी का मोबाइल स्कूटी की बास्केट में रखा गया था। कुछ समय पश्चात वापस आने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल चोरी कर लिया गया पाया गया। मोबाइल की कीमत लगभग ₹18,000 थी। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, संदिग्धों की तलाश की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया। सनी उर्फ सनिल सोनी, पिता माधव सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बड़ा बाजार, विवेकानंद वार्ड, सागर।
*जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहा है तथा आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना मोतीनगर में चोरी, मारपीट, लूट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित कई अपराध दर्ज हैं।*(अपराधों की लिस्ट संलग्न)आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।सराहनीय योगदान*इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में टीम द्वारा त्वरित सफलता प्राप्त की गई।साथ ही प्रधान आरक्षक 227 बालकृष्ण चौबे
प्रधान आरक्षक 141 नदीम आरक्षक राहुलका विशेष योगदान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!