A2Z सभी खबर सभी जिले की

निगम आयुक्त ने किया बांडी नदी क्षेत्र का निरीक्षण, सफाई कार्य शुरू’

निगम आयुक्त ने किया बांडी नदी क्षेत्र का निरीक्षण, सफाई कार्य शुरू’07 3 06 6

पाली 24 अप्रैल। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में आज बांडी नदी एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा बांडी नदी मुख्य पुलिया (सुमेरपुर रोड), गुरलाई मार्ग रपट, मंडिया बाईपास रोड तथा सीईटीपी नं. 01 के पीछे स्थित क्षेत्रों का दौरा किया गया। जहां-जहां कचरा पाया गया, वहां तत्काल सफाई कर कचरे को अन्यत्र निष्पादित करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

निर्देशों की पालना में बांडी नदी मुख्य पुलिया, सुमेरपुर रोड के पास जेसीबी एवं ट्रैक्टर लगाकर सफाई कार्य प्रारंभ किया गया। निगम की सफाई टीम द्वारा नदी क्षेत्र में उड़कर आई पॉलिथीन, कपड़े एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर हटाया गया। इसके अतिरिक्त रीको, सब्जी मंडी एवं संबंधित विभागों को भी पत्र लिखकर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

’कचरा फैलाने पर जुर्माना’
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी) द्वारा जानकारी दी गई कि मंडिया रोड स्थित तेरापंथी भवन द्वारा कचरा फैलाने के मामले में निगम की स्वच्छता टीम द्वारा ₹5000 का जुर्माना वसूला गया।

’जनहित में अपील’
नगर निगम पाली द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि बांडी नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार का कचरा नदी में न डालें तथा पानी में रंगीन कपड़ों की धुलाई या रंगयुक्त पानी नदी में प्रवाहित न करें। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध जुर्माना एवं अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी कलीम अशरफ एवं स्वास्थ्य निरीक्षक प्रथम लोकेश जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!