A2Z सभी खबर सभी जिले कीInsuranceTechnologyअन्य खबरेआगराधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

फिंगर मिलेट के नाम से जाना जाने वाला रागी पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड है। इसमें मौजूद कैल्शियम, फाइबर और अमीनो एसिड वजन घटाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक हैं।

रागी के सेवन के 5 फायदे

मीना अग्रवाल

नेचुरोपैथी

*रागी*

 

फिंगर मिलेट के नाम से जाना जाने वाला रागी पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड है। इसमें मौजूद कैल्शियम, फाइबर और अमीनो एसिड वजन घटाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक हैं।

 

लेकिन मौसम की बात करें तो मन में एक सवाल उठता है की क्या रागी को गर्मियों में खाया जा सकता है? आयुर्वेद में रागी खाने के कई फायदे बताए गए हैं, लेकिन गर्मियों में इसके सेवन के कुछ नियम हैं।

 

रागी की तासीर ठंडी है या गर्म?

 

रागी शरीर को ठंडक पहुंचाती है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन शरीर की गर्मी न बढ़े, इसके लिए रागी के सेवन का सही तरीका मालूम होना चाहिए। गर्मियों में रागी की हेवी रेसिपी खाने की बजाय खिचड़ी या दलिया का सेवन करना फायदेमंद है।

 

पोषक तत्वों से भरपूर सुपर फूड रागी का सेवन गर्मियों में भी किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में रागी के सेवन से कई लाभ मिलते हैं, जैसे-

 

शरीर का तापमान संतुलित रहता है-रागी में प्राकृतिक शीतलता होती है। गर्मियों में इसके सेवन से शरीर का तापमान संतुलित रहता है।

हड्डियां मजबूत रहती हैं-इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो बोन डेंसिटी बनाए रखने में सहायक है।

वजन घटाने में सहायक-रागी में मौजूद फाइबर से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन Screenshot 2026 04 28 22 31 58 903 com.whatsapp editScreenshot 2026 04 28 22 30 25 184 com.whatsapp editघटाने में मदद मिलती है।

शुगर लेवल कंट्रोल होता है- कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण रागी डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।

एनर्जी बढ़ती है-फर्मेंटेड रागी पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। रागी के सेवन से शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है।

गर्मियों में कैसे करें रागी का सेवन?

 

गर्मियों में रागी का सेवन करते समय इन बातों का ध्यान रखने से इसका पूरा लाभ लिया जा सकता है-

रागी के सेवन के 5 फायदे

 

गर्म मौसम में रागी को तरल रूम में खाएं, जैसे- रागी की खिचड़ी या दलिया

गर्मियों में ड्राई या प्रोसेस्ड रागी खाने से भारीपन महसूस हो सकता है।

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गर्मियों में रागी का सेवन किया जा सकता है

फाइबर से भरपूर रागी के सेवन से शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है।

रागी पचने में आसान है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद है।

 

गर्मियों में रागी की 4 रेसिपी खाएं?

 

 

रागी को बनाने का तरीका निर्धारित करता है कि गर्मियों में इसका सेवन शरीर को कितना लाभ पहुंचा सकता है। गर्मियों में शरीर को ठंडक मिले, बॉडी हाइड्रेटेड रहे और भारीपन महसूस न हो, इसके लिए रागी की निम्नलिखित रेसिपी ट्राई की जा सकती हैं-

 

रागी अंबली- रागी के आटे, पानी और छाछ से तैयार की गई रागी अंबली रेसिपी गर्मियों के लिए फायदेमंद है। यह रेसिपी गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने का बेहतरीन उपाय है।

 

रागी डोसा और रागी इडली- ये दोनों रेसिपी फर्मेंटेशन द्वारा तैयार की जाती हैं। रागी डोसा और रागी इडली पचने में आसान हैं इसलिए गर्मियों में इनका सेवन सुरक्षित है।

 

रागी माल्ट ड्रिंक- रागी के आटे में दूध या पानी मिलाकर बनाई जाने वाली रागी माल्ट ड्रिंक रेसिपी गर्मियों के लिए एक हेल्दी ड्रिंक है। इसे सुबह के समय पीना चाहिए।

 

रागी वेजिटेबल पराठा- गर्मियों में रागी के आटे में सब्जियां मिलाकर रागी वेजिटेबल पराठा बनाएं और इसे दही के साठ खाएं।

 

गर्मियों में रागी का सेवन कितना करें?

 

गर्मियों में पौष्टिक तत्वों से भरपूर रागी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन किया जा सकता है-

 

गर्मियों में दिनभर में एक बार रागी का सेवन करना चाहिए।

रोजाना रागी की 1 रोटी या 1 गिलास रागी दलिया खाना चाहिए।

रागी का सेवन सुबह के नाश्ते या दोपहर के भोजन में करना बेहतर है।

रात में रागी का सेवन न करें। फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण इसे रात में पचाना मुश्किल हो सकता है।

हाई फाइबर के कारण रागी के अधिक सेवन से पेट फूलना या भारीपन महसूस हो सकता है।

कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को गर्मियों में रागी का सेवन करने से बचना चाहिए।

 

समय और मात्रा का ध्यान रखें

रागी की सबसे बड़ी खासियत है कि ये गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है और एनर्जी लेवल बढ़ाता है। सुपरफूड रागी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन करते समय सही समय और सही मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डायबिटीज के रोगी और जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए गर्मियों में सीमित मात्रा में रागी का सेवन फायदेमंद है।

 

Health is wealth

 

डॉक्टर मीना अग्रवाल

आगरा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!