A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया

FB IMG 1777703047210

महराजगंज।

महराजगंज पुलिस की सख्ती: 404 वाहनों का चालान, 69 गिरफ्तार

महराजगंज – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न थानों के द्वारा 404 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन सीज किया गया।

पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार जैसे मामलों में कार्रवाई की।

शांति भंग की आशंका में विभिन्न थानों से 69 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जबकि 34 पुलिस एक्ट में 78 व्यक्तियों का चालान किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

इसके अलावा जनपदभर में पैदल गश्त कर बाजार, बैंक, एटीएम और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।

लंबित मामलों के निस्तारण अभियान के तहत 14 विवेचनाओं का निपटारा किया गया।

पुलिस के अनुसार, 01/02 मई 2026 को विभिन्न मामलों में कुल 69 अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!