

*कतरास:* बीसीसीएल द्वारा तेतुलमुडी बस्ती को डेंजर जोन घोषित किए जाने के बाद प्रशासन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। सिजुआ क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आग और भू-धंसान के खतरे को देखते हुए गुरुवार को सर्वे टीम तेतुलमुडी बस्ती पहुंची।
सर्वे टीम ने बस्ती में रैयत भूमि से संबंधित जानकारी एकत्र की तथा स्थानीय रैयतों का फोटो भी लिया। अधिकारियों के अनुसार यह सर्वे बस्तीवासियों के पुनर्वास और आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
सर्वे में शामिल अधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया लगातार 30 दिनों तक चलेगी। इस दौरान भूमि, मकान और प्रभावित परिवारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।
इधर, क्षेत्र में बढ़ते खतरे को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
वहीं प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।













