
- जिला मासिक बैठक अपना दल एस के जिला कार्यालय, सोमनाथ मंदिर, साईं हास्पिटल के सामने जिलाध्यक्ष सोनभद्र श्री अंजनी पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन – जिला मीडिया सचिव श्री विकास पटेल जी ने किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि – श्री दिनेश बियार जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सह मुख्य अतिथिगण – वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सत्यनारायण पटेल जी व वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार सोनी जी और विशिष्ट अतिथि गण – श्री आनन्द पटेल दयालु जी कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच , जनाब महताब आलम जी कार्यवाहक प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच, श्रीमती प्रिती सिंह राजपूत जी कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच, एवं श्री मान सिंह गोंड जी – ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर उपस्थित रहे।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जी ने कहा कि परिश्रम करने में और मजदूरी करते में बहुत अंतर होता है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि हम संगठन के काम में केवल रस्म अदायगी न करें, बल्कि अपना योगदान दें। मेरा आपसे यही निवेदन है कि पार्टी के हर कार्यकर्ता अपना विश्लेषण करें और खुद को परखें कि हम कितने रेलेवेंट और हम कितना प्रॉडक्टिविटी दे सकते हैं। जब हमारे मन में प्रॉडक्टिविटी की भावना जागेगी तो एक-एक कार्यकर्ता हजारों लाखों लोगों का नेतृत्व कर पायेंगे। हमें नए लोगों तक पार्टी की पहुँच बनानी होगी। इससे हमारी ताकत बढ़ेगी और पार्टी को मजबूती मिलेगी। एक और महत्वपूर्ण बात पर कार्यकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट करते चाहता हूं कि कई लोग भीड़ में इस बात के लिए चिंतित रहते हैं कि हम कहाँ हैं, हमारा क्या? हम कहाँ है – इसे छोड़ दीजिये, ये सोचना शुरू कीजिये कि पार्टी कहाँ है? पार्टी आगे बढ़ेगी तो हम अपने-आप आगे बढ़ जायेंगे।
विशिष्ट अतिथीगणों ने कहा कि ‘पार्टी के सिद्धांतों एवं नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें एवं उनके समाधान के लिए तत्पर रहें। साथ ही, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी सभी को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।’
मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि , “पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर समीक्षा और योजनाबद्ध कार्य आवश्यक है। उन्होंने सबसे पहले पिछले महीने किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया कि किन क्षेत्रों में प्रगति हुई है और किन स्थानों पर और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने सभी साथियों से अपील की कि कमियों को स्वीकार कर उन्हें सुधारने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
आगे उन्होंने अपना दल (एस) को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए नए विचारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल सदस्यता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाए।
बैठक में जोन एवं सेक्टर की सूची पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष जी ने निर्देश दिया कि सभी जोन और सेक्टर स्तर के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से समझें और समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत हो सके।
इसके साथ ही बूथ निर्धारण के बाद वहां किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि बूथ ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, इसलिए प्रत्येक बूथ पर सक्रियता, नियमित संपर्क और जनसंपर्क अभियान को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे बूथ स्तर पर मजबूती लाकर पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाए
साथ ही पिछले महीने 10 अप्रैल 2026 में हुई चारों विधानसभाओं में सबसे अच्छी मासिक बैठक राबर्ट्सगंज विधानसभा में हुई थी, जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह पटेल जी एवं राबर्ट्सगंज विधानसभा सह प्रभारी श्री सुरेन्द्र राजपूत जी को और 12 अप्रैल को जोन की मासिक बैठक में सबसे अच्छी बैठक दुद्धी विधानसभा के पश्चिमी जोन शक्तिनगर में हुई जिसके लिए जोन अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा जी और जोन प्रभारी- श्रीमती प्रीति सिंह राजपूत जी कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच को जिले के मासिक बैठक में माला व अंगवस्त्र पहनाकर आज मासिक बैठक में सम्मानित किया गया। तथा अप्रैल माह में मंचो के बैठक में सबसे अच्छी बैठक व्यापार मंच की हुई जिसके लिए व्यापार मंच जिलाध्यक्ष श्री श्री राहुल पांडेय जी एवं व्यापार मंच प्रभारी/जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री महेंद्र पटेल जी को माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा श्री रविशंकर सिंहा जी को सांस्कृतिक मंच जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया l
पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर आज की मासिक बैठक में रेणुकूट निवासी बहुत ही प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री संजय सोनी जी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की l
मासिक बैठक में उपस्थित उपाध्यक्ष- जनाब शिब्बू शेख ,
जिला महासचिव- शिवदत्त दूबे,
जिला कोषाध्यक्ष- चंद्रशेखर पटेल,
जिला सचिवगण- बाबूराम पटेल श्याम सुंदर पटेल, संतोष कनौजिया, उदित पटेल,
जिला मीडिया सचिवगण- विकास पटेल, नीरज सिंह पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्यगण- ऋषि पटेल, रामलाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष महिला मंच- स्नेहलता पांडेय, जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच-सर्वेश पटेल, जिलाध्यक्ष व्यापार मंच- राहुल पांडेय, जिलाध्यक्ष आई.टी. मंच- दीपू पटेल, जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच- आजाद पटेल, जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच- अरूण पटेल,विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज- पुष्पराज सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष घोरावल- रामसूरत पटेल शाहिद अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
वंदे भारत न्यूज ब्यूरो चीफ सोनभद्र दीपक सिंह पटेल











