A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में आर्केस्ट्रा के दौरान लहराया असलहा

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

सिद्धार्थनगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान खुलेआम असलहा लहराया गया।

FB IMG 1778351658413

FB IMG 1778351668602  FB IMG 1778351663734  FB IMG 1778351661316

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दो युवक पिस्टल लेकर कार्यक्रम में पहुंचते हैं और गानों की धुन पर झूमते हुए असलहा लहराते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टा देवी चौकी अंतर्गत मुसहरी गांव का है और वीडियो बीते दिन का बताया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि कार्यक्रम में मौजूद भीड़ के बीच इस तरह का प्रदर्शन कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता था। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों की पहचान शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!