सिद्धार्थनगर जनपद में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जनहित और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर दो उपजिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, श्री कल्याण सिंह मौर्य को उपजिलाधिकारी नौगढ़ के पद से हटाकर अपर उपजिलाधिकारी नौगढ़ बनाया गया है। वहीं, श्री राहुल सिंह, जो उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बांसी एवं डुमरियागंज के पद पर तैनात थे, उन्हें अब उपजिलाधिकारी नौगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा जारी इस आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।
इस प्रशासनिक बदलाव को जनपद में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।











