A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकाससंस्कृतिस्थानीय समाचार

ग्राम रथ अभियान

जिले में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी के साथ मिल रहा योजनाओं का लाभ

IMG 20260509 WA0068 IMG 20260509 WA0065 IMG 20260509 WA0067

डीडवाना-कुचामन, (नटवर लाल जांगिड़)  राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों के द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभांवित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया गया।

इसी क्रम में ग्राम रथ अभियान के तहत 8 मई को डीडवाना विधानसभा के खोजास, थेबड़ी,आकोदा,बेगसर में, लाडनूं विधानसभा के ग्राम हुसैनपुरा, लाछडी, इंद्रपुरा,थानु में, नावां विधानसभा के लालास,हुडील, टोडास,अडकसर में, परबतसर विधानसभा के आंतरोली सांगा, जावला,भकरी मोलास, टापरवाड़ा में तथा मकराना विधानसभा के ग्राम नून्दडा, खारडिया,गोठडी व बिणजारी में एलईडी वेन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का आडियो – विजुअल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान कार्यक्रम में कला जत्था के लोक कलाकारों ने स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।

8 मई को इन गांवों में जायेंगे ग्राम रथ

अभियान के तहत 9 मई को डीडवाना विधानसभा के बेडवा, झाड़ोद, अलखपुरा, छापरी खुर्द व छापरी कला में, लाडनूं विधानसभा के ग्राम सूपका, सेवा, ललासरी, कणवाई व दयालपुरा में नावां विधानसभा के दौलतपुरा, चावण्डिया,परेवडी, करकेडी में, परबतसर विधानसभा के बरेव,मोडी खुर्द, नैतियास, रिड में तथा मकराना विधानसभा के ग्राम राणीगांव, रामसिया,मोडी चारणा व हुडिया में ग्राम रथ आमजन को जागरूक करेंगे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!