A2Z सभी खबर सभी जिले की

बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन का गया आगमन, कार्यक्रताओ ने किया भव्य स्वागत l

प्रेस विज्ञप्ति
बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का गया आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
गया, बिहार।
बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार गया पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सर्किट हाउस पहुंचने पर समर्थकों ने उन्हें फूल-माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव “जंगलराज पार्ट-2 के युवराज” हैं तथा उन्हें न संविधान की समुचित समझ है और न ही प्रशासनिक अनुभव।
डॉ. संतोष सुमन ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव को राजनीति में अवसर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से मिला, लेकिन अब वही उन पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों को नकलची कहने से पहले विपक्ष को आत्ममंथन करना चाहिए।
निशांत कुमार को लेकर तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि निशांत कुमार एक शांत एवं संस्कारी व्यक्ति हैं और उन पर अनावश्यक टिप्पणी करना अनुचित है।
एनडीए सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख
मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को विकास और सुशासन के लिए जनादेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान एवं उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी की राजनीति कर रहा है, जबकि एनडीए सरकार रोजगार, विकास और जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी इंजीनियर दिवाकर सिंह, जिला महासचिव पंकज सिंह, संतोष सागर, राकेश मांझी, मुकेश चौधरी, विजय रजक एवं अरुण कुमार मांझी सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
इंजीनियर दिवाकर सिंह
प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), गया

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!