

डीडवाना-कुचामन माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ग्राम विकास रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पंचायत समिति लाडनूं की ग्राम पंचायत मिठडी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मिठडी निवासी श्री श्यामलाल पुत्र श्री सुगनचंद ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कृषि विभाग की तारबंदी योजना के तहत 48 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि तारबंदी होने से उनकी फसल अब आवारा पशुओं और रोजड़ों से सुरक्षित हो गई है। पहले उन्हें रातभर जागकर खेत की रखवाली करनी पड़ती थी, जबकि अब वे निश्चिंत होकर आराम कर पाते हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है।
लाभार्थी श्यामलाल ने योजना के लाभ के लिए मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए अन्य किसानों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील ।




