A2Z सभी खबर सभी जिले की

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास लालढांग में धूमधाम से मनाया गया दसवां स्थापना दिवस 

मनीषा सुरी जिला संवाददाता हरिद्वार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय IMG 20260510 WA0059 1 IMG 20260510 WA0062छात्रावास लालढांग में धूमधाम से मनाया गया दसवां स्थापना दिवस

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास लालढांग का दसवां स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम से साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमित कुमार चंद जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0 शि0 हरिद्वार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजमोहन पोखरियाल सदस्य जिला पंचायत हरिद्वार ने की । इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत ढोल दमाऊ के साथ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात छात्रावास के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, इसके बाद छोटे बच्चों द्वारा ही पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा और स्कूल चले हम गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा गढ़वाली नृत्य, गरबा नृत्य श्री गणेश देवा आदि गीतों पर छात्रों द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम मे शिक्षा का महत्व पर आधारित एक नाटक का मंचन भी किया गया और अंत में देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ए मेरे वतन के लोगों पर छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुति सबकी आंखों को नम कर गई। कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा रोमांचक मलखंभ प्रदर्शन से किया गया। मलखंभ का प्रदर्शन देख सभी दर्शक दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हुए। जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने कहा कि छात्रों के कार्यक्रम देख कर अभिभूत हूं और भविष्य में जब भी मुझे छात्रावास में किसी भी सहयोग हेतू कहा जाएगा तो छात्र हित में, मैं उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा। अंत में छात्रावास अधीक्षक योगेश्वर द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र हथेली, प्रकाश डोबरियाल, कमलेश द्विवेदी, बलराम सिंह, सुनील पाठक, सरदार हरदेव सिंह एवं अशोक गुप्ता परविंदर सिंह गिल जगत पटवाल एवं छात्रावास परिवार सहित बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!