A2Z सभी खबर सभी जिले की

वीरता, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण का सम्मान, के.जी.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

FB IMG 1778505315395FB IMG 1778505289441सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रवींद्र भवन में आयोजित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2019-20 एवं 2021-22 के अंतर्गत परम विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान एवं साइबर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने पुलिस बल के आधुनिकीकरण, बेहतर संसाधनों, कार्य सुविधाओं एवं बड़े स्तर पर भर्ती के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने के.एफ. रुस्तमजी की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित अनुशासन, उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं पेशेवर पुलिसिंग की परंपराएं आज भी पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि “के.एफ. रुस्तमजी पुलिस पुरस्कार” साहस, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। समारोह में उत्कृष्ट पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान एवं साइबर अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!