राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 विद्यलयो के शिक्षक सम्मानित
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जनपद की नोडल प्रतिमा उपाध्याय ने बताया कि इसके पूर्व पांच एवं इससे अधिक वाले संख्या वाले शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया जा चुका है।इस बार ऐसे चौदह विद्यालय जिनके तीन एवं चार परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की, उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों की मेहनत, विद्यालय के अनुशासन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और इससे शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार होगा।
सम्मान समारोह में सफल विद्यार्थियों को भी बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर परीक्षा की जनपदीय नोडल प्रतिमा उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
बीएसए ने सभी विद्यालयों से छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
तीन एवं चार सफल बच्चों वाले विद्यालयों की सूची जिनके शिक्षकों को सम्मानित किया गया
कम्पोजिट वैना,कम्पोजिट बिच्छी बोज पंद्ह ,कम्पोजिट कठौना नवानगर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवा कला,पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय नदौली रसड़ा ,.कम्पोजिट एकइल पंद्ह,उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीगंज बैरिया,उच्च प्राथमिक विद्यालय लबकरा रसड़,उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा बलिया,कम्पोजिट विद्यालय अब्दुल पुर मदारी नगर,उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर
गरवार,कम्पोजिट ककरासो सियर
,कम्पोजिट पुरास् बेलहरी,पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधैला बे
लहरी इत्यादि है।















