A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ज़िला अवैध शराब तस्करी पर सीआईए स्टॉफ जींद की सतर्क कार्रवाई*

ज़िला अवैध शराब तस्करी पर सीआईए स्टॉफ जींद की सतर्क कार्रवाई*FB IMG 1779295142799

*बडी मात्रा में बीयर सहित आरोपी गिरफ्तार ।*

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जींद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टॉफ जींद ने एक आरोपी से भारी मात्रा में अवैध बीयर तथा परिवहन में प्रयुक्त गाड़ी बरामद करने में सफलता हासिल कि है ।

सीआईए प्रभारी नि. अनुप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही अनुप सिंह के नेतृत्व में गश्त व अपराध जांच के दौरान गांव भागखेड़ा बस अड्डा क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक उर्फ शोकी वासी धड़ोली अपनी गाड़ी में अवैध शराब लोड करके गांव गांगोली से भागखेड़ा की ओर आने वाला है । सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गांव गांगोली व भागखेड़ा रोड के बीच नाकाबंदी शुरू कर दी । नाकाबंदी के दौरान पुलिस को संदिग्ध गाड़ी आती दिखाई दी । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर काबू कर नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम अशोक उर्फ शोकी वासी गांव धड़ोली बताया । पुलिस द्वारा गाड़ी की नियमानुसार तलाशी लेने पर गाडी से भारी मात्रा में बीयर की पेटियां बरामद हुईं जिसमें Budweiser Magnum, कि कुल 264 कैन बीयर तथा मार्का Tuborg कि कुल 192 बीयर बोतलें बरामद हुई । आरोपी शराब संबंधी कोई वैध लाइसेंस / परमिट पेश नहीं कर सका । आरोपी के खिलाफ थाना पिल्लूखेड़ा में हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम 2020 की धारा 61-04-2020 के तहत मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जीन्द पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब, नशा तस्करी एवं अन्य गैर कानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज में अपराध एवं नशे पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!