
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सानौधा में आगामी श्री 1008 श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव की भव्य तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सकल दिगंबर जैन समाज के प्रबुद्धजनों के साथ विधायक प्रदीप लारिया महत्वपूर्ण बैठक जैन धर्मशाला सानौधा में शामिल रहे।बैठक में विधायक लारिया ने कहा कि महोत्सव की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह आध्यात्मिक आयोजन क्षेत्र की आस्था एवं गौरव से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व एवं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। बैठक के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजजनों के साथ पंचकल्याणक महोत्सव स्थल का अवलोकन कर तैयारियों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान आयोजन स्थल पर उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम अनुसार आयोजन 01 जून को घटयात्रा, ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक, 02 जून गर्भ कल्याणक,03 जून जन्म कल्याणक,04 जून तप कल्याणक, 05 जून ज्ञान कल्याणक एवं 06 जून को मोक्ष कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन होगा।बैठक में मकरोनिया ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, तहसीलदार परसोरिया सर्किल दुबे, सचिन गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत सागर, हेमंत पटेल सूबेदार ट्रैफिक, भगत सिंह थाना प्रभारी सानौधा, सुशील पांडेय जेई एमपीईबी, नेहा वर्मा पीएचई, नामदेव पीडब्ल्यूडी, आरआई, पटवारी, पंचायत इंस्पेक्टर, सरपंच सानौधा, जयकुमार जैन, सुधीर जैन, आनंद जैन, सुभाष जैन, संपत जैन, मनीष जैन, वीरेंद्र जैन, कालीचरण तिवारी, गोविंद सिंह, धीरज सिंह, सीताराम उपाध्याय, आशु सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।




