A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

घरों से मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया; दो फोन बरामद।

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,23/05/2026।सिडकुल थाना पुलिस ने घरों से मोबाइल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को मोहम्मद सुल्तान निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल की तहरीर पर सैमसंग मोबाइल चोरी होने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 201/26 धारा 305(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

 

इसी दिन अभिषेक यादव निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल की तहरीर पर पोको कंपनी का मोबाइल चोरी होने के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 202/2026 धारा 305(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

22 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि सूर्य नगर तिराहा झुग्गी क्षेत्र के पास एक युवक मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोबाइल चोरी किए थे।

 

बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!