
चतराड़ा भाकरी धनजी गुर्जर के घर भेरुजी महाराज के वार्षिक उत्सव व महा प्रशादी का आयोजन।
पाली रोहट क्षेत्र के चतराड़ा भाकरी में रविवार 24 मई 2026 को धनजी गुर्जर के घर भेरुजी महाराज के वार्षिक उत्सव के मौके पर शनिवार रात्रि को भजन संध्या वह रविवार 24 मई 2026 को ढाबर मंहत उकार गिरी जी महाराज के सानिध्य में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। भोपाजी श्री हेमाराम जी गुंजल द्वारा पूजा अर्चना कर प्रसादी का भोग लगाया। इस मौके पर गुंजल परिवार के रामलाल, जगदीश भाई, गोपाल, ओमाराम, राजू द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सुखदेव सिंह, भीक सिंह राजपुरोहित ,कनजी गुर्जर, विरम भाई, मेवाराम, शैतान राम, राजू, नाथूराम, तेजाराम सहित सैकड़ो भाई गिनायत व ग्रामवासी मौजूद रहे।





















