?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ऋषिकेश आए यात्रियों से मारपीट के 02 आरोपी गिरफ्तार;अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार                           (उत्तराखंड)

IMG 20260522 191725

ऋषिकेश। बीते दिनों ऋषिकेश घूमने आए हरियाणा निवासी यात्रियों संग मारपीट के मामले में पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बीते बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में काले की ढाल में हरियाणा से आईं एक कार सवार लोगों से कुछ स्थानीय लोगों द्वारा मारपीट की गई यही नहीं आरोपियों ने कार को भी नुक़सान पहुंचाया। मामले में पीड़ित पक्ष के सतवीर पुत्र देवा सिंह निवासी ग्राम बुच्ची, थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) द्वारा कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए उचित कार्यवाही की मांग की गई।

मामले में पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में लिप्त 02 आरोपियों अशोक थापा पुत्र स्व. नरबहादुर, (47 वर्ष) व नरेश कश्यप पुत्र स्व. नत्थू सिंह, (41 वर्ष) निवासी काले की ढाल ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसआई भरत सिंह रावत ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!