A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा कानपुर दक्षिण का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर संपन्न: प्लास्टिक मुक्त रहा आयोजन, बूथ मजबूती पर जोर

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज के लिए हिमांशु दीक्षित की रिपोर्ट

IMG 20260524 WA0004हिमांशु दीक्षित, कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर उत्साह और नई ऊर्जा के साथ संपन्न हो गया। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातःकालीन योग सत्र के साथ हुई। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसका पूरी तरह से ‘प्लास्टिक मुक्त’ होना रहा। पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश देते हुए कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक या डिस्पोजेबल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया; सभी कार्यकर्ता अपने साथ पानी के लिए स्टील की बोतलें लेकर पहुंचे।

विभिन्न सत्रों में संगठन और राष्ट्रवाद पर मंथन

शिविर के दूसरे दिन अलग-अलग सत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। सत्र में मुख्य वक्ता राम किशोर साहू ने जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। इस सत्र की अध्यक्षता अनीता गुप्ता ने की।

नौवें सत्र में मुख्य वक्ता सुनील तिवारी ने भाजपा को केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला राष्ट्रवाद से प्रेरित विशाल परिवार बताया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला ने की।

दसवें सत्र में राज्य मंत्री अजीत पाल सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। सत्र की अध्यक्षता विधायक महेश त्रिवेदी ने की।

आगामी चुनावों के लिए दिया ‘बूथ जीतो’ का मंत्र

शिविर का अंतिम और समापन सत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा लिया गया। उन्होंने “कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन” विषय पर बोलते हुए आगामी चुनावों में जीत के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने सभी से पूर्ण सक्रियता के साथ अभी से चुनावी तैयारियों और संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया। समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने शिविर की व्यवस्थाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं को मंच पर सम्मानित किया। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, फैसल सिद्दीकी, सुषमा चौहान, ममता राजपूत, विक्की मुरजानी, तेज बहादुर सिंह, एल. बी. सिंह पटेल, बिंदु अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और देवेंद्र गुप्ता सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

HIMANSHU DIXIT District Reporter Kanpur

I am Himanshu Dixit Vande Bharat Live TV News Reporter Kanpur Nagar.
Back to top button
error: Content is protected !!