मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो यूनिट को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो यूनिट को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस की लोकेशन, मूवमेंट एवं संचार गतिविधियों की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिस थानों की सीसीटीवी फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग हेतु सेंट्रल डैशबोर्ड विकसित किया जाए तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक निर्बाध एवं सुरक्षित संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने बेहतर पर्यवेक्षण एवं निगरानी के लिए विभागीय ढांचे को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी रेडियो पूर्वी का मुख्यालय आजमगढ़ तथा डीआईजी रेडियो पश्चिमी का मुख्यालय अलीगढ़ में स्थापित किए जाने पर विचार किया गया।
बैठक में 47 करोड़ रुपये की लागत से 12 जनपदों में डिजिटल वायरलेस सेवाएं शुरू करने की कार्ययोजना की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के लिए आधुनिक हैंड हेल्ड वायरलेस संचार व्यवस्था विकसित किए जाने पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी कार्मिकों का डेटा मानव सम्पदा पोर्टल पर अद्यतन रखा जाए। चरित्र पंजिका, अवकाश एवं अन्य सेवा संबंधी कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित हों।
मुख्यमंत्री जी ने कार्मिकों को नवीनतम तकनीकों, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं संचार गुणवत्ता सुधार संबंधी प्रशिक्षण नियमित रूप से दिए जाने पर भी बल दिया।
*मेधाओं के घर पहुंचे विधायक कवींद्र अतुल चौधरी नीट विजेताओं का किया सम्मान बोले युवा ही कप्तानगंज की सबसे बड़ी ताकत..*
27/07/2026
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद बलिदानियों को परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धाजंलि
27/07/2026
दतिया उपचुनाव, नरयावली विधायक लारिया ने ग्राम छता, बड़ौनी एवं गोपालपुरा में किया जनसंपर्क
27/07/2026
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण किया
27/07/2026
दतिया उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान मामा ने गाया गाना
27/07/2026
मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिला बदर आदतन बदमाश गिरफ्तार
27/07/2026
गौ सम्मान दिवस की तैयारियों को लेकर युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति की बैठक सम्पन्न,
27/07/2026
कारगिल विजय दिवस 2026 के श्रद्धांजली समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
27/07/2026
मैनपुरी मे एक माह पहले ट्रक से कॉपर की हुयी लूट की घटना का एसपी चिरजीव नाथ सिन्हा ने कराया खुलासा आधा दर्जन शातिर बदमाश हुये गिरफ्तार, 52 लाख कीमत की बरामद हुयी सिल्लियां, पुलिस को मिला 25 हजार का ईनाम
27/07/2026
कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर शैलेश द्विवेदी को सौंपा नगर दंडाधिकारी का दायित्व
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!