मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो यूनिट को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो यूनिट को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुलिस की लोकेशन, मूवमेंट एवं संचार गतिविधियों की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिस थानों की सीसीटीवी फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग हेतु सेंट्रल डैशबोर्ड विकसित किया जाए तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक निर्बाध एवं सुरक्षित संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने बेहतर पर्यवेक्षण एवं निगरानी के लिए विभागीय ढांचे को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी रेडियो पूर्वी का मुख्यालय आजमगढ़ तथा डीआईजी रेडियो पश्चिमी का मुख्यालय अलीगढ़ में स्थापित किए जाने पर विचार किया गया।
बैठक में 47 करोड़ रुपये की लागत से 12 जनपदों में डिजिटल वायरलेस सेवाएं शुरू करने की कार्ययोजना की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के लिए आधुनिक हैंड हेल्ड वायरलेस संचार व्यवस्था विकसित किए जाने पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी कार्मिकों का डेटा मानव सम्पदा पोर्टल पर अद्यतन रखा जाए। चरित्र पंजिका, अवकाश एवं अन्य सेवा संबंधी कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित हों।
मुख्यमंत्री जी ने कार्मिकों को नवीनतम तकनीकों, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं संचार गुणवत्ता सुधार संबंधी प्रशिक्षण नियमित रूप से दिए जाने पर भी बल दिया।
बिदया की अर्थी निकालने वाले अब छात्रो को भड़का रहे
26/07/2026
बिदया की अर्थी निकालनें वाले अब छात्रों को भड़का रहै
26/07/2026
छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ गोला से 9 किलोमीटर दूर अलीगंज रोड पर बीचों बीच जंगल में कैला दाह तट पर स्थित सिद्धबाबा स्थान जहां शिव जी का है रहस्यमई मंदिर।
26/07/2026
NEETविवादके बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर
26/07/2026
कासिमाबाद की सड़कें बनीं भ्रष्टाचार की मिसाल? विकास के दावों पर जनता के तीखे सवाल
26/07/2026
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय सौंपा गया है
26/07/2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का शक्ति प्रदर्शन, अभिजीत दिपके बोले ‘सरकार झुकी, अब दो और मांगें पूरी करो’
26/07/2026
धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 53 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
26/07/2026
आषाढ पूर्णिमा गुरू पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है
26/07/2026
30 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जाएगा सम्मानित
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!