A2Z सभी खबर सभी जिले की

वित्तीय वर्ष 2025-26मे 3155 दाखिलख़ारिज अपील वाद एवं बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम के अंतर्गत 157वाद का निष्पादन /भूमि सुधार उप समहार्ता सदर गया

गया, 25 मई 2026, बिहार प्रशासनिक सेवा के भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर श्री दिलीप कुमार ध्वज ने बताया कि इनके न्यायालय में लंबित दाखिल ख़ारिज अपील को अत्यधिक त्वरित गति से 2025-26 वित्तीय वर्ष में 3155 दाखिल ख़ारिज अपील वाद एवं बिहार भूमि विवाद निराकारण अधिनियम के अतर्गत 157 वाद का निष्पादन किया गया है ।
भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने यह भी बताया है कि दाखिल खारिज अपील वाद में जनता के हित के प्रति डीसीएलआर सदर प्रतिबद्ध है और उनके अपने जमीन का दाखिल खारिज अपील वाद में न्याय, सम्मान एवं हक के साथ अधिकार मिले उसके लिए सदैव प्रयासरत हैं । उन्होंने यह भी कहा है कि अगर जनता/रैयत का कार्य त्वरित गति से होता है उन्हें आत्मिक खुशी होती जिसका श्रेय अपर समाहर्ता राजस्व, ज़िला पदाधिकारी गया एवं राज्य सरकार को जाता है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!