A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रतिभावान सम्मान समारोह के लिए सौंपी जिम्मेदारिया

प्रतिभावान सम्मान समारोह के लिए सौंपी जिम्मेदारिया
पाली 25 मई। जिला मुख्यालय के सोजत रोड स्थित रावणा राजपूत समाज भवन मे सोजत तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे आगामी दिनो मे आयोजित होने वाले प्रतिभावान सम्मान समारोह को लेकर विचार विमर्श किया गया।
रावणा राजपूत समाज समिति सोजत तहसील अध्यक्ष  किशोर सिंह सांखला ने बताया कि बैठक मे 28 जून को आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न कमेटिया बनाकर दायित्व सौंपे गए। बैठक मे सचिव सुरेन्द्र सिंह खोखरा,एडवोकेट जय सिंह सांखला, हरि सिंह भायल ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इस मौके पर पृथ्वी सिंह सोलंकी, जगदीश सिंह भायल,सोहन सिंह परिहार, भगवत सिंह चावडा,दलपत सिंह,दिनेश सिंह,रमेश सिंह,बलवंत सिंह, अमर सिंह, कान सिंह राठौड, संजय सिंह, करण सिंह आदि मौजूद रहे।01 1 5 02 3

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!