A2Z सभी खबर सभी जिले की

बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक’

बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक’

’पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम’

 

पाली, 25 मई। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार सोमवार को राजश्री इंटरनेशनल स्कूल में लघु उद्योग भारती सेवा समिति द्वारा संचालित 40 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, पोषण एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पॉक्सो (च्व्ब्ैव्) अधिनियम के तहत बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों तथा उनसे बचाव एवं कानूनी संरक्षण संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी।

 

इस दौरान विवाह पूर्व संवाद केंद्र ‘तेरे मेरे सपने’ की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह केंद्र युवाओं एवं परिवारों को वैवाहिक जीवन से पूर्व आवश्यक परामर्श, मार्गदर्शन और सकारात्मक संवाद का मंच उपलब्ध कराता है।

 

परामर्शदाता भाग्यश्री ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित होती है तथा उन्हें स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह निषेध कानून, बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को बाल विवाह रोकने तथा बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया। शिविर संचालिका सुमन सेन ने बताया कि शिविर में महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क सिलाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी कला का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में 149 बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।02 1 3 05 2 03 4 04 3 01 2 3

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!