
जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, जल संरक्षण जन अभियान का आगाज,
आयोजित हुयी विभिन्न गतिविधियां,’’
’’मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा की जल का हो सद्उपयोग रखे संरक्षित – कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत’’
’’प्रभारी सचिव पी रमेश व जिला कलक्टर व अन्य रहे मौजूद’’
पाली, 25 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर आगाज हुआ। अभियान आज से प्रांरभ होकर विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून तक चलेगा अभियान में प्रत्येक दिन विभिन्न विभागों की विविध गतिविधियां आयोजित होगी।
’’कैबिनेट मंत्री कुमावत ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाई’’
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को प्रातः व्यास सर्कल से हरी झंडी दिखाई और अभियान का शुभारंभ किया। वंदे गंगा प्रभात फेरी व्यास सर्किल से अम्बेडकर सर्किल तक निकली गयी। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि जल का संरक्षण हो व आमजन जल के लिये जागरूक बने व उसका सद्उपयोग करे। इसके लिये ही राज्य सरकार ने इस अभियान को प्रांरभ किया है। इस अवसर पर उन्होंने फेरी को हरी झंडी दिखायी जल बचाने की व संरक्षित रखने की शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर जिला कलक्टर मौजूद रहे व पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी, स्काउट गाईड व बडी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
—————–
’’कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य ने हाथो में झाडू लेकर सफाई दिया स्वच्छता का संदेश श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित’’
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने व जिला कलक्टर व पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने लाखोटिया उद्यान में हाथ में झाडू लेकर सफाई की व श्रमदान किया, इसके साथ ही अन्य स्वच्छता गतिविधियां आयोजित हुयी। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी नगर निगम व आमजन मौजूद रहे।
——————-
’’वंदे गंगा कलश यात्रा निकाली गयी कैबिनेट मंत्री कुमावत ने की शिरकत, प्रभारी सचिव पी रमेश भी रहे मौजूद’’
लाखोटिया में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के सानिध्य में जल के बारे में जागरूकता के लिये वंदे गंगा कलश यात्रा अटल वाटिका से गउ घाट तक निकाली गयी। आयोजित कलश यात्रा में महिलाओं ने जल संरक्षण की अलख जगायी। साथ ही स्थानीय उत्पादों से संबंधित प्रशिक्षण, प्रदर्शनी एवं विक्रय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका अवलोकन मंत्री कुमावत, सचिव पी रमेश, आदि ने किया।
—————
’’पीपल पूजन, दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली व जल पूजा गतिविधियां आयोजित हुयी’’
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुमावत ने विधिवत रूप से मंत्रोउच्चार के साथ जल पूजा अर्चना की । साथ ही इस अवसर पर पीपल पूजन, दीप प्रज्जवलन, एवं रंगोली का आयोजन हुआ। इसके बाद कैबिनट मंन्त्री कुमावत व अन्य अतिथियों ने पीपल पौधा वितरण तथा पीपल पौधारोपण किया गया।
—————













