

भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक में ग्रामीण समस्याओं पर हुई चर्चा, संगठन का हुआ विस्तार
आज दिनांक 25-05-2026 को जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी अंतर्गत ग्राम साहबगंज ग्रन्ट के मजरा विकास नगर में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को सुना गया तथा उन्हें जल्द दूर करवाने के लिए संगठन की ओर से प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान विकास नगर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार अभियान भी चलाया गया। इस दौरान कई लोगों को भारतीय किसान क्रांति यूनियन की सदस्यता दिलाकर संगठन से जोड़ा गया।
कार्यक्रम में भारत के चौथे स्तंभ कही जाने वाली मीडिया की ओर से दैनिक भास्कर के प्रेमजीत जी एवं अजय पाल मौजूद रहे। वहीं संगठन की ओर से जिला मंत्री मनोज कुमार, जिला सचिव विवेक कुमार सहित अन्य सहयोगियों की उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। अंत में सभी नवगठित सदस्यों को संगठन की ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।













