मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई खनिज विभाग ने जप्त किए 4 वाहन।

IMG 20260531 093257
Oplus_131072

 

सिंगरौली: खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई खनिज विभाग ने जप्त किए 4 वाहन।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश)

सिंगरौली: 30 मई 2026 कलेक्टर गौरव बैनल के कड़े निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में 30 मई 2026 को  आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास (रॉयल्टी) के अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 ए 4891 को जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना माडा में खड़ा कराया गया। इसी तरह खनिज अमले द्वारा ग्राम जैतपुर से बिना वैध पास के अवैध रूप से बोल्डर का परिवहन करते हुए एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। साथ ही, रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 ए 1557 को भी जप्त किया गया। इन दोनों वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी जयंत की सुपुर्दगी में दिया गया है। इसके अतिरिक्त, रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक बिना नंबर के डंपर को भी जप्त कर थाना नवानगर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। इस प्रकार खनिज विभाग द्वारा सुबह-सुबह की गई इस त्वरित कार्रवाई में कुल 4 वाहनों को जप्त किया गया है। विभाग द्वारा पकड़े गए सभी वाहनों के विरुद्ध मध्य प्रदेश खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर इस तरह की छापामार कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!