A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

विधायक कांठ बोले महारानी अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की महानतम शासकों में से थीं एक

कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव आवी हफीजपुर में मनाई महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, चित्र पर पुष्प अर्पित कर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

IMG 20260531 WA0023 2
कांठ के गांव आवी हफीजपुर महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विधायक कमाल अख्तर व अन्य। 

 

कांठ (मुरादाबाद)। कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव आवी हफीजपुर में रविवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांठ के सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महानतम शासकों में से एक थीं, जिन्होंने न्याय, सेवा, जनकल्याण, सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द की मिसाल कायम की। साथ ही अपने शासनकाल में गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा देशभर में अनेक धर्मशालाओं, घाटों, कुओं एवं जनहित से जुड़े निर्माण कार्य कर समाज को नई दिशा प्रदान की। कहा कि हमें उनके आदर्शों एवं पदचिन्हों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। विधायक ने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं, आम आदमी का घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। किसानों, व्यापारियों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कहा कि बार-बार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं के सपने टूट रहे हैं और मेहनत करने वाले छात्र निराशा का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों और उनके परिवारों के विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव अब निकट है, इसलिए समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनता से निरंतर संवाद और समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुकेश यादव, घनश्याम पाल, मेघराज पाल, अतर सिंह पाल, बिहारी पाल, श्यामलाल पाल, नरेश पाल, रामौतार पाल, भारत सिंह पाल, नरेंद्र पाल, राजपाल कश्यप, विपिन शर्मा, महिपाल चौहान, खानचंद्र सिंह पाल, सेवाराम पाल , भरत सिंह पाल, सुभाष पाल, शोराज पाल, हरपाल सिंह पाल, मेघराज सिंह पाल आदि उप​स्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। 
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!