
*बस्ती: एंटी रोमियो स्क्वाड ने चलाया चेकिंग अभियान, 54 से पूछताछ, 4 मनचलों से भरवाया माफीनामा*
*बस्ती, 30 मई 2026।* *मिशन शक्ति* के तहत *एंटी रोमियो स्क्वाड* पुलिस टीम ने जनपद के स्कूल-कॉलेज और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों-शोहदों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।
*कस्बा नगर में हुई चेकिंग*
*पुलिस अधीक्षक* के आदेश पर और *अपर पुलिस अधीक्षक* के निर्देशन में चले अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने *थाना नगर क्षेत्र* के *कस्बा नगर पोखरा, पोखरनी, पक्षी वन विहार, कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान, दुर्गा मंदिर* और *कस्बा नगर* के मुख्य सड़कों, चौराहों, स्कूल-कॉलेज व कोचिंग सेंटरों के आसपास चेकिंग की।
*महिला दुकानदारों से ली जानकारी*
टीम ने महिला दुकानदारों से चौराहों-बाजारों में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी ली। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निस्तारण भी किया गया।
*54 से पूछताछ, 4 ने मांगी माफी*
अभियान के दौरान अनावश्यक घूम रहे *54 व्यक्तियों* से पूछताछ की गई। इनमें से *4 मनचलों* से माफीनामा भरवाया गया और चेतावनी देकर छोड़ा गया।
*टीम में ये रहीं शामिल*
एंटी रोमियो टीम में *महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव* और *महिला आरक्षी रश्मि सिंह* शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत मनचलों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।




