A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेसबसे हाल की खबरें

गुमशुदा वृद्ध की तलाश जारी, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र से एक 70 वर्षीय वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र से एक 70 वर्षीय वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चोपन थाना में गुमशुदगी की सामान्य डायरी (जी.डी.) दर्ज कर पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गई है।

IMG 20260612 WA0106प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री चेतन पुत्र नारायण, निवासी डाला पेटरा टोला वार्ड संख्या-06, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, बीते 6 जून 2026 को अपने घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार वह अपने पिता को घर से लेकर आए थे, लेकिन उसके बाद से वे वापस घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

IMG 20260612 WA0108

परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर चोपन थाना में गुमशुदगी क्रमांक 21/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं।

गुमशुदा व्यक्ति का हुलिया

नाम: चेतन पुत्र नारायण

उम्र: लगभग 70 वर्ष

कद: लगभग 3 फीट

रंग: सांवला

पहचान चिन्ह: नाक पर काला धब्बा

पहनावा: पेट शर्ट एवं हाफ पैंट

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त वृद्ध के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल चोपन थाना अथवा मोबाइल नंबर 9523835792 पर संपर्क करें।

#Sonbhadra #Chopan #MissingPerson #गुमशुदगी #UPPolice #VandeBharatLiveTV

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!