

सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* सुरखी विधानसभा के भाजपा मंडल प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सम्मिलित होकर संगठन के विस्तार, सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की । बैठक में सुरखी विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र पाठक, भाजपा जिला मंत्री एवं जैसीनगर मंडल प्रभारी एडवोकेट अर्जुन पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सुरखी मंडल प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं राहतगढ़ नगर मंडल प्रभारी यश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं बिलहरा मंडल प्रभारी निकेश गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री एवं राहतगढ़ ग्रामीण मंडल प्रभारीसुमित यादव, भाजपा जिला महामंत्री एवं सिहोरा मंडल प्रभारी चेतराम अहिरवार, आईटी सेल प्रभारी बालकृष्ण सोनी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष उमेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी मंडल प्रभारियों ने अपने-अपने प्रभार वाले मंडलों में आयोजित विगत बैठकों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। साथ ही, लगातार दो बैठकों से अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की स्थिति पर भी चर्चा करते हुए मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाए जाने पर जोर दिया गया। विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत मंत्री ने सुरखी विधानसभा के सभी मंडलों की एक सामूहिक बैठक आयोजित करने की बात कही तथा मंडल स्तर पर उत्पन्न होने वाली विसंगतियों को दूर कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करना रहा। संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के समन्वय के लिए यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सार्थक रही।




