A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राष्ट्र की एकता और अखंडता के अमर प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

FB IMG 372950148005898966FB IMG 12221858793313506122सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा अखंड भारत के प्रति समर्पित जीवन पर प्रकाश डालते हुए नपा अध्यक्ष मिहीलाल‌ अहिरवार ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष मिहीलाल‌ अहिरवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव, पार्षद बलबंत ठाकुर, पार्षद नर्रू ठाकुर, पार्षद कमलेश कुशवाहा, पार्षद निशांत आठिया, एल्डरमैन गोकुल ठाकुर, मंडल महामंत्री भगवान दास मासाब, बाबूलाल रोहित, यशवंत अहिरवार, सुनील शुक्ला सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!