A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमेरठ

Meerut: ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से युवती का अपहरण, चिल्लाती रही पीड़िता; स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

AddText 06 24 09.31.42

ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे एक युवती को अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने वहां से गुजर रहे ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर और उनके साथी एकांश गोयल को टक्कर मारने की कोशिश की। दोनों ने अपनी स्कूटी से आरोपियों का रिठानी तक पीछा किया। इस दौरान आरोपी स्कॉर्पियो का गेट खुला छोड़कर परतापुर की ओर भाग निकले। पुलिस अब स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

सरस्वती लोक निवासी रोहित कपूर ने बताया कि मंगलवार रात वे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय से लौट रहे थे। जैसे ही वे ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तभी एक स्कॉर्पियो से उतरे युवक ने वहां खड़ी एक युवती को जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया। आरोपियों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारने की कोशिश भी की, जिससे वे बाल-बाल बच गए और स्कूटी सड़क पर गिर गई। इसके बावजूद, दोनों साथियों ने तुरंत स्कूटी उठाई और स्कॉर्पियो का पीछा करना शुरू कर दिया।

दोनों साथियों ने लगभग 3 किमी तक स्कॉर्पियो का पीछा किया। इस दौरान पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी स्कॉर्पियो का गेट खुला छोड़कर ही गाड़ी दौड़ाते रहे। जब स्कॉर्पियो काफी आगे निकल गई, तब उन्होंने पीछा करना छोड़ दिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के गौरव शर्मा ने बताया कि जब रोहित कपूर स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे, तो गाड़ी का खुला गेट किसी अन्य वाहन से टकरा सकता था, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना थी। इस जोखिम को देखते हुए और दूरी बढ़ जाने के कारण वे वापस लौट आए।

 

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया स्कॉर्पियो सवारों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। मामला अपहरण का है या किसी आपसी विवाद का, यह आरोपियों को पकड़ने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। ब्रह्मपुरी स्टेशन से लेकर परतापुर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!