?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोरसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और विकास

बिजनौर में हत्या, पत्नी की नौकरी पर विवाद, सोते हुए साले पर दामाद ने बरसाए ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी गिरफ्तार

AddText 06 27 04.07.34

बिजनौर के किरतपुर क्षेत्र के भनेड़ा गांव में घर जमाई ने सोते समय अपने साले की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पत्नी की नौकरी को लेकर विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है।

बिजनौर जनपद में किरतपुर थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर जमाई ने अपने 23 वर्षीय साले की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब तीन बजे 23 वर्षीय सचिन घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी शीलगंगे वहां पहुंचा और उस पर चाकू से लगातार कई वार कर दिए। सचिन की चीख-पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजनों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया, हालांकि सचिन की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी शीलगंगे, बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर का रहने वाला है और पिछले छह वर्षों से अपनी ससुराल भनेड़ा गांव में घर जमाई बनकर रह रहा था। उसकी पत्नी बिजनौर की एक धागा फैक्ट्री में काम करती है। आरोपी पत्नी के नौकरी करने का विरोध करता था, जबकि सचिन अपनी बहन के काम करने के पक्ष में था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी शीलगंगे को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!