A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

*मुस्कान अभियान” के तहत बड़ौद पुलिस की त्वरित सफलता — गुमशुदा नाबालिग बालिका 24 घंटे के भीतर राजस्थान से सकुशल दस्तयाब –

आगर मालवा/मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (आगर) मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।_

इसी अनुक्रम में थाना बड़ौद पुलिस ने संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी पुलिसिंग का परिचय देते हुए घर से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर राजस्थान के सुनेल, जिला झालावाड़ से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 26/06/2026 को थाना बड़ौद क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बड़ौद पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रूप सिंह बैस के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश प्रारंभ की गई।_

_पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर लगातार पतारसी की गई। सतत प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग बालिका सुनेल (जिला झालावाड़, राजस्थान) में होने की संभावना है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा बालिका को सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

गुम एवं अपहृत बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे प्रत्येक प्रकरण में त्वरित, संवेदनशील एवं परिणाममुखी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए बालक-बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुँचाने के लिए जिला पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है।
*सराहनीय भूमिका*

_उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूप सिंह बैस के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, आरक्षक क्रमांक 72 श्रीपाल सिंह देवड़ा एवं महिला आरक्षक क्रमांक 33 वंदना सेन की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!