A2Z सभी खबर सभी जिले की

इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने जन्मदिवस पर रक्तदान कर पौधरोपण का दिया संदेश, उपहार में मांगा एक पौधा

IMG 20260627 WA0005 IMG 20260627 WA0006IMG 20260627 WA0004

सिद्धार्थ नगर।

इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने जन्मदिवस पर रक्तदान कर पौधरोपण का दिया संदेश, उपहार में मांगा एक पौधा

सिद्धार्थनगर। पंडित रमापति शुक्ल हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान कर एवं पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। सिसवा बुजुर्ग, सेमरी खानकोट, इटवा (जनपद सिद्धार्थनगर) निवासी इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे उनके जन्मदिवस पर उपहार देने के बजाय एक पौधा लगाकर धरती को हराभरा बनाने में अपना योगदान दें।

उनकी इस अपील का व्यापक असर देखने को मिला। जितेन्द्र यादव, रमेश सिंह, राकेश यादव सहित अनेक लोगों ने पौधरोपण कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है और पौधरोपण से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!