A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रमाणन से चमका कुठला थाना प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा को ए,डी, जी,का प्रशंसा पत्र

कटनी Screenshot 2026 07 01 23 41 03 35 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

आप को बता दें कि जिले की पुलिस व्यवस्था के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में पुलिस थाना कुठला को ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणन थाना स्तर पर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनाई गई प्रभावी कार्यप्रणाली और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए गए सतत प्रयासों का प्रमाण है।

 

Screenshot 2026 07 01 23 41 33 93 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

इस उपलब्धि के साथ ही थाना कुठला में पदस्थ प्रधान आरक्षक (एचसी-474) अजीत मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और गुणवत्ता सुधार में उल्लेखनीय योगदान के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान पुलिस अधीक्षक कटनी के प्रस्ताव पर प्रदान किया गया।

 

Screenshot 2026 07 01 23 40 36 78 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अजीत मिश्रा ने न केवल थाना कुठला, बल्कि जिले के अन्य पुलिस थानों को भी ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रमाणन दिलाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करने, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, पारदर्शिता बढ़ाने, कार्यकुशलता में सुधार तथा नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की कार्यक्षमता को नई दिशा दी और जनसेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

थाना कुठला को ISO प्रमाणन मिलने पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों ने थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ की सराहना करते हुए इसे टीमवर्क, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। साथ ही भविष्य में भी नागरिकों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!