A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेकाबू होकर खाई में पलटी सब्जी लदी पिकअप

कद्दू-खीरा बर्बाद

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नेबुआ मोड़ के पास सोमवार सुबह सब्जी लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में वाहन पर लदी कद्दू और खीरा की सब्जियां सड़क किनारे बिखर गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

FB IMG 1782927595287

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के बंडा थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह की पिकअप लेकर चालक सूजल सिंह सहियापुर मंडी के लिए जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे नेबुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप खाई में जाकर पलट गई।

दुर्घटना के बाद पिकअप में लदी सब्जियां चारों तरफ फैल गईं। चालक सूजल सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन कद्दू और खीरा की सब्जियां खराब हो गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से पिकअप को खाई से बाहर निकलवाया। वहीं डुमरियागंज कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!