A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तरहसी में 11 हजार वोल्ट बिजली की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत।

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम सेलारी, टोला सुखरो में शनिवार की शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में बिजली मिस्त्री परसावाँ की 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम सेलारी, टोला सुखरो में शनिवार की शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में बिजली मिस्त्री परसावाँ की 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली से संबंधित काम कर रहे थे इसी दौरान वे अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।

 

करंट इतना तेज था कि उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

घटना की सूचना संबंधित विभाग एवं पुलिस प्रशासन को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

मृतक सत्येंद्र महतो तरहसी थाना क्षेत्र के परसावां गांव के निवासी थे स्वजनों के अनुसार, सुखरो टोला में ट्रांसफार्मर के ऊपर 11 हजार वोल्ट लाइन पर मरम्मत कार्य शुरू करने से पूर्व परसाई पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) से शनिवार शाम करीब सात बजे विधिवत शटडाउन लिया गया था।

 

शटडाउन मिलने के बाद ही सत्येंद्र महतो पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!