A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपा प्रतिनिधि मंडल ने डीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे कांठ के सपा विधायक कमाल अख्तर

IMG 20260723 WA00142
डीएम रामपुर को ज्ञापन देता सपा का प्रतिनिधि मंडल।

KANTH (MORADABAD)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में रामपुर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर सहित पार्टी के कई विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम रामपुर अजय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत समाधान कराने की मांग की।

IMG 20260723 WA00152
प्रतिनिधि मंडल के बीच अपनी बात रखते कांठ विधायक कमाल अख्तर।

इस अवसर पर कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्ग के हजारों विद्यार्थियों के सपनों का केंद्र है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को बचाना केवल एक शैक्षणिक संस्थान को बचाना नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस कार्रवाई के विरोध में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।

ज्ञापन में कहा गया कि जौहर विश्वविद्यालय हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है। यदि निर्माण संबंधी कोई विधिक अथवा प्रशासनिक आपत्ति है तो उसका समाधान कानून एवं न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप किया जाना चाहिए, न कि ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई के माध्यम से। प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित निर्णय लेने की मांग की।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!