A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के अंतर्गत बोधगया थाना का निरीक्षण एवं कांडों की समीक्षा की गई l

आज दिनांक 23.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के अंतर्गत बोधगया थाना का निरीक्षण एवं कांडों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, अनुसंधान की प्रगति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन सहित थाना के कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया गया। इसके उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, कुर्की के प्रभावी निष्पादन एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!