A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सुगम कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार, नरयावली विधानसभा क्षेत्र में तीन क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण को मिली स्वीकृति

FB IMG 6525901234479062461सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के सतत प्रयासों से म.प्र.शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा विधानसभा क्षेत्र के तीन क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति के अनुसार एस.एच.-14 से खाकरोन मार्ग पर 800 मीटर लंबाई के पुल के पुनर्निर्माण हेतु 193.27 लाख रुपये, एन.एच.-26 से सेमरा हाट मार्ग पर 2100 मीटर लंबाई के पुल के लिए 187.82 लाख रुपये तथा बड़कुआ सड़ेरी से गिदवानी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण हेतु 158.24 लाख रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। इन पुलों के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान आने वाली आवागमन संबंधी कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। यह स्वीकृति ग्रामीण आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और क्षेत्र की सुगम कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नरयावली विधायक लारिया ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन पुलों के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों का आवागमन अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं निर्बाध होगा तथा विकास की गति को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, मजबूत आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!