
आज दिनांक 28.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में ऑपरेशन विधि पालक एवं दीदी पुलिस टीम के द्वारा मैगरा थाना अंतर्गत पी0एम0 श्री उच्च विद्यालय मैगरा, एवं कोठी थाना अंतर्गत मध्य विद्यालय कोठी, गया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान आमजनों को बंधुआ श्रम, मानव तस्करी, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को सुरक्षित रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज






