थाना पलेरा पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पलेरा : पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलेरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी जतारा राहुल कटरे के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के अनुसार 30 अगस्त 2026 को ग्राम कछोरा..
निवासी भगवत सुनकर ने थाना पलेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 अगस्त की रात से 29 अगस्त की सुबह के बीच अज्ञात चोर ने उसके बड़े भाई लक्ष्मी सुनकर के मकान का ताला तोड़कर चोरी की है। रिपोर्ट के आधार पर थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 295/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही पुष्पेंद्र उर्फ खड़ी आदिवासी, निवासी कठेरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
उसकी निशानदेही पर चोरी गया मशरूका बरामद कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय जतारा में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव, सउनि फूलचन्द्र बौद्ध, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, आरक्षक बजरंगी, आर.आर. 23 बलवीर सिंह, आर.आर.
132 रमाशंकर कुशवाहा, आरक्षक ललित, आरक्षक प्रबन्ध, आरक्षक लोकेन्द्र रावत, आरक्षक बृजेश कुमार लोधी, आरक्षक संतोष कुमार, आरक्षक रामकृष्ण कुर्मी, आरक्षक बुजेंद्र, आरक्षक अजय, आरक्षक ज्ञान सिंह, आरक्षक कुलदीप एवं आरक्षक सुनील की सराहनीय भूमिका रही।







