A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेरामगढ़

मधुबन और खरखरी ओपी में अवैध मिट्टी कारोबार बेलगाम,महिला विरोध प्रदर्शन के बाद भी मिट्टी माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर से कर रहे ताबड़तोड़ खनन

दिनदहाड़े सरकारी एवं निजी जमीनों की लूट,ईंट भट्टों में ट्रैक्टरों से भेजी जा रही मिट्टी,प्रशासन मौन

धनबाद:-मधुबन व खरखरी ओपी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी कटाई का खेल बेखौफ़ जारी है। स्थानीय ग्रामीणों और महिला समूहों के विरोध के बावजूद मिट्टी माफिया बेपरवाह होकर सरकारी और निजी जमीनों से जेसीबी एवं ट्रैक्टरों के जरिए मिट्टी कटाई कर उसे आसपास संचालित बंगला ईंट-भट्ठों तक पहुंचा रहे हैं।एक सप्ताह पूर्व मिट्टी कटाई की भनक लगने पर खफा महिला ग्रामीणों ने जेसीबी और ट्रैक्टरों को रोकते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया था।

दर्जनों जगहों पर खुलेआम खनन
मधुबन थाना एवं खरखरी ओपी क्षेत्र के कई स्थानों मधुबन बस्ती के समीप, डीपीएलएमए विद्यालय नवागढ़ के पीछे, खरखरी जंगल, मधुबन आदि स्थानों पर दिनदहाड़े मिट्टी की कटाई की जा रही है।इन अवैध गतिविधियों में दर्जनों ट्रैक्टर और जेसीबी लगी हुई हैं। जिनसे मिट्टी फुलारीटांड़,बांसजोड़ा मरघटी, पिपराटांड,महथाटांड,खरखरी,तरगा,डुमरा लालबांध,गणेशपुर समेत बंगला ईंट भट्टों तक तय राशि के बदले भेजी जा रही है।

प्रति दिन लाखों रुपये के गोरखधंधे से सरकार को नुकसान

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन लाखों रुपये का कोयला और मिट्टी अवैध रूप से ईंट भट्ठों में सप्लाई की जा रही है।कुछ महीने पूर्व पश्चिम बंगाल प्रशासन ने इन भट्टों से होने वाली अवैध सप्लाई पर प्रतिबंध लगाया था।परंतु पुनः सेटिंग और पैसों के खेल के बाद सप्लाई फिर शुरू हो गई है।

उपजाऊ जमीन नष्ट, पर्यावरण पर खतरा
मिट्टी कटाई के कारण उपजाऊ जमीन खोखली हो रही है,खेत बंजर बन रहे हैं और प्राकृतिक समतलीकरण खत्म हो रहा है। बड़े-बड़े पेड़ काटे जा रहे हैं और हरियाली लगातार नष्ट हो रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!