
प्रेस विज्ञप्ति
उप विकास आयुक्त, गया नवीन कुमार की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा प्रस्तावित “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह” एवं “आकांक्षा हाट” के आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जीविका), महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र गया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (कौशल विकास केंद्र), तांती संघ मानपुर, पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान जिला योजना पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 28 जुलाई से 2 अगस्त, 2025 तक स्थानीय गांधी मैदान, गया में “आकांक्षा हाट” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय स्तर के फूड प्रोडक्ट्स, हैंडलूम, हस्तशिल्प एवं अन्य पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से स्थानीय उत्पादकों को एक मंच, पहचान और बाज़ार प्रदान करेगा।
इसके अतिरिक्त, पिछले वर्ष जुलाई 24 से सितंबर 24 माह के बीच संपन्न संपूर्णता अभियान के अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों में चयनित छः संकेतकों की संतृप्ति के आधार पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किए जाने की योजना से उप विकास आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया।
उप विकास आयुक्त ने बैठक में सभी विभागों के बीच सुदृढ़ समन्वय स्थापित करने, स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन देने तथा आकांक्षा हाट के माध्यम से उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन की समुचित तैयारी सुनिश्चित करने हेतु जिला योजना पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







