A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द बाॅंदा की बालिकाओं को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर आयोजित समारोह में मेडिकल कॉलेज बाॅंदा के सभागार में सम्मानित किया गया।

Screenshot 20250326 073401

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द बाॅंदा की बालिकाओं को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर आयोजित समारोह में मेडिकल कॉलेज बाॅंदा के सभागार में सम्मानित किया गया।

बाॅंदा

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय समारोह के प्रथम दिवस जिला प्रशासन बाॅंदा ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बाॅंदा के सभागार में आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग मंत्री मा० राजेश बर्मा ने के जी बी वी बड़ोखर खुर्द बाॅंदा की पिंकी, आराध्या सिंह, सृष्टि शुक्ला, राखी निगम तथा आकाशी को सम्मानित किया तथा उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल, नरैनी विधायक ओममणि बर्मा, पूर्व सांसद आर के पटेल, मंडलायुक्त अजीत कुमार, जिलाधिकारी बाॅंदा जे० रीभा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर के जी बी वी बड़ोखर खुर्द बाॅंदा की प्रभारी वार्डन कविता भी उपस्थित रहीं। बालिकाओं के सम्मान पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाॅंदा अव्यक्त राम तिवारी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पवन श्रीवास्तव तथा प्रदीप बर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!