A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

किसानों की समस्याओं और क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले ने शासन प्रशासन को दी चेतावनी

मंडला किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं क्षेत्र के प्रमुख ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के मीडिया प्रभारी विवेक दुबे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले के किसान वर्तमान समय में अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन शासन और प्रशासन किसानों की परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रहा है कांग्रेस पार्टी लगातार किसानों की आवाज उठाते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!