
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
मंडला MP हेमंत नायक
छात्रावास वार्डन की शिकायत लेकर पहुंचे। हॉस्टल की छात्रा ओर उनके अभिभावक न्याय की गुहार लगाते।
नारायणगंज मंडला न्यूज़:–मामला मध्य प्रदेश के मंडला जिले के अंतर्गत नारायणगंज ब्लॉक में आनेवाला बालिका छात्रावास सुखराम अचानक सुबह अभिभावककों और बालिकाएं के साथ पहुंचे मंडला। जिला कलेक्ट्रेट बच्चों से पूछने पर बताया गया की जो वार्डन बताशा मर्सकोले थी। उनकी शिकायत बालिकाओं द्वारा की गई थी।
जिससे सुखराम हॉस्टल की बालिकाएं काफी प्रताड़ित थी जांच टीम द्वारा उनके ऊपर कार्यवाही ना होकर सहायक वार्डन नीता अर्शिया के ऊपर कार्यवाही की गई तथा नौकरी से निकाला गया।जबकि बालिकाओं द्वारा सहायक वार्डन की शिकायत नहीं की गई थी।उनके ऊपर की गई कार्रवाई जबकि कई सालों से मैडम द्वारा यहां पर कार्य देखा जा रहा है और हमारी बातें सुनी जा रही है इसीलिए हम लोगों ने परेशान होकर मध्य प्रदेश के राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री और भोपाल शिक्षा विभाग के आयुक्त भोपाल को लिखित में जानकारी दी है।
आज मंडला हम लोग कलेक्टर से मिलने के लिए आए थे।जिसमें हमें ऋषभ जैन ज्वाइंट कलेक्टर मंडला द्वारा हमारा ज्ञापन दिया गया और हमें आश्वासन दिया गया है कि सात दिवस के अंदर कार्रवाही कर हम जांच करेंगे इसके बाद हमारे द्वारा जिला समन्वयक अधिकारी के पास भी जाकर न्याय मांगा गया कि आप लोगों के द्वारा जो टीम बनाई गई थी उनके द्वारा सही जांच नहीं की गई और लीपापोती कर सहायक वार्डन को नौकरी से निष्कासित कर दिया गया है जिससे हम लोग प्रताड़ित हैं निवेदन है कि मीडिया के सामने जांच कर सही या गलत का फैसला किया जाए







